Advertisement
शिक्षक-अभिभावक बोले- गर्मी ज्यादा, 16 अक्टूबर से हो शीतकालीन समय

फोरम ने वर्तमान तापमान को देखते हुए शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से लागू करने की मांग की है। फोरम के सभाध्यक्ष कालूराम मालपुरिया का कहना है कि समय यथावत रहने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को राहत मिल सकती है फोरम के जिला संयोजक कैलाश शर्मा व जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या ने बताया कि वर्तमान समय सारणी शिविरा पंचांग के अनुसार 1 अप्रैल से 30 सितम्बर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक। 1 अक्टूबर से 31 मार्च: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है।
फोरम के जिला मंत्री घनश्याम चौबदार ने बताया कि वर्ष 2024 में भी शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से लागू किया गया था।वहीं जिला उपाध्यक्ष राजेश निर्माण ने कहा कि तापमान में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं अभिभावकों की मांग पर विचार करते हुए शीतकालीन समय 16 अक्टूबर तक लागू करने पर निर्णय लेना चाहिए।
16 अक्टूबर तक विद्यालय समय यथावत रखने की मांग का केदार वर्मा, राजेश सांवरिया, विक्रम यादव, विमलेश गंगावत, मुरलीधर मीणा, केशफूल डेन्डान, शिव शंकर गांधी, बसीम अहमद, मीनाक्षी मल्होत्रा, सुनीता मीणा, विनोद सिंह, मुरारी लाल मीणा, राम खिलाड़ी मीणा, देवकीनंदन महावर, मनोज पावा, सतीश यादव, दरब सिंह पोसवाल, प्रकाश महावर, राजेश भारती, पंकज अग्रवाल, अनिल शर्मा, शंभूदयाल पोटर, अनिल जायसवाल, बृजमोहन साकरवाल, रामबाबू विजयवर्गीय, भंवर राजेंद्र सिंह, सहित शिक्षकों ने समर्थन किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


