Advertisement
चम्बल घड़ियाल सेंचुरी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के प्रकरणों में सख्त कार्रवाई करें : अतिरिक्त मुख्य सचिव

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, अवैध खनन वाले गांवों में मुखबिर तैयार करने तथा सभी संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
कोटा रेंज के आईजी हरेन्द्र महावर ने बताया कि सीसीएफ कोटा एवं सीसीएफ वाइल्ड लाइफ, कोटा के साथ 13 अक्टूबर को घघटाना, कोटसुवा एवं मानस गांव में निरीक्षण किया गया था। डीसीएफ रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व अरुण कुमार ने बताया कि 10 अक्टूबर को फील्ड डायरेक्टर, आरवीटीआर के निर्देशन में डोलार, रोडगंज एवं नोताडा में फील्ड विजिट की गई। संवेदनशील चेक पोस्ट पर बोर्डर होमगार्ड लगाए गए हैं। अवैध खनन पर निगरानी के लिए होमगार्ड को वेपन एवं बॉडी कैम दिए गए हैं। साथ ही, 14 वायरलेस सेट, एक थर्मल ड्रोन एवं अन्य उपकरणों की व्यवस्था की गई है। बूंदी के केशोरायपाटन, लाखेरी एवं इंदरगढ़ थाने के प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों को साथ लेकर वन एवं खान विभाग के अधिकारियों द्वारा चिन्हित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की जा रही है।
डीसीएफ रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व ने बताया कि बूंदी जिले में गत 1 अप्रेल से अभी तक अवैध बजरी खनन के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए आरवीटीआर क्षेत्र में अवैध खनन के 12 प्रकरण वन विभाग द्वारा दर्ज करते हुए अवैध बजरी परिवहन कर रहे 7 वाहन जब्त किए गए। परिवहन विभाग द्वारा 148 मामलों में कार्रवाई करते हुए 28 वाहन जब्त किए गए। पुलिस एवं खान विभाग द्वारा 25 मामलों में कार्रवाई करते हुए 44 वाहन जब्त किए गए। इसी प्रकार कोटा जिले में आरवीटीआर क्षेत्र में वन विभाग द्वारा 20 प्रकरण दर्ज करते हुए 18 वाहन जब्त किए गए। पुलिस विभाग द्वारा कोटा में 11 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 9 वाहन जब्त किए गए एवं 4 को गिरफ्तार किया गया। माइंस विभाग द्वारा 8 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि भारी वाहनों, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों आदि में आवश्यक रूप से जीपीएस सिस्टम लगा होना चाहिए। साथ ही, जीपीएस सिस्टम की नियमित रूप से सघन मॉनिटरिंग की जाए ताकि घड़ियाल सेंचुरी क्षेत्र में अवैध खनन में प्रयुक्त होने वाले सभी वाहनों की जानकारी मिल सके। उन्होंने जिला रसद अधिकारी को निर्देश दिए कि बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल पम्प से ईंधन उपलब्ध नहीं हो, इसकी सख्त मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पम्प पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फीड चेक कर इस तरह के वाहनों की सूची बनाकर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक बजरी के प्रभावी विकल्प के रूप में एम-सेण्ड के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए आमजन में जागरूकता बढ़ाई जाए। अवैध खनन व इसके परिवहन की प्रभावी रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाए।
खान विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि कोटा जिले में एम-सेण्ड की 9 यूनिट जबकि बूंदी जिले में 4 यूनिट संचालित हैं। कोटा जिले में 3 और यूनिट दिसंबर माह तक शुरू हो जाएंगी जिससे एम-सेण्ड की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी एवं मकान निर्माण में बजरी पर निर्भरता कम होगी।
बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन अरुण प्रसाद, कोटा संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर पीयूष समारिया, सीसीएफ वाइल्ड लाइफ, कोटा टी. मोहनराज, बूंदी जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव, कोटा शहर पुलिस अधीक्षकतेजस्वनी गौतम, कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर, बूंदी एसपी अवनीश कुमार शर्मा, डीसीएफ मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व मुथु एस., डीसीएफ कोटा यादवेन्द्र सिंह, एडीएम प्रशासन राजेश जोशी सहित खान, परिवहन, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


