Advertisement
देशभक्ति, देशप्रेम, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रण लें - राज्यपाल

उन्होंने कहा कि पिछले 71 सालों से इन विसंगतियों से लड़ाई लड़ रहे हैं। इस
दौरान भारत अपने बलबूते पर न केवल अपने पैरों पर खड़ा हुआ है बल्कि विश्व
की सैन्य व आर्थिक महाशक्तियों में शुमार हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत
की इस गौरवपूर्ण विकास यात्रा में हर कदम पर हर भारतीय का महत्वपूर्ण
योगदान रहा है। लेकिन हरियाणा के लोग विशेष बधाई के पात्र हैं जिन्होंने
अपनी मेहनत से क्षेत्र की दृष्टि से इस छोटे से राज्य को देश के सर्वाधिक
विकसित राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील
सोच, प्रतिभा और मेहनत के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां
हासिल की हैं। हरियाणा प्रतिव्यक्ति आय, औद्योगिक उत्पादन, विदेशी निवेश,
शिक्षा, खेल, कृषि, परिवहन आदि हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन गया है।
अन्न उत्पादन में हरियाणा का देश में दूसरा स्थान है। हरियाणा अब कैरोसिन
मुक्त व खुले में शौचमुक्त राज्य बन चुका है।
Advertisement
Advertisement
यमुना नगर
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
