Advertisement
आमजन से प्राप्त शिकायतों पर तुरन्त करें कार्यवाही : जिला कलक्टर

इस दौरान जिला कलक्टर ने जिले में बिजली एवं पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए आमजन की बिजली व पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य विभागों के विद्युत व जलदाय विभाग के साथ चल रहे अन्तर्गविभागीय प्रकरणों पर भी चर्चा की एवं उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता से जिले में विभिन्न हाईलेवल पुलियाओं के चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए इन्हें अगले मानसून से पूर्व पूर्ण करवाने के निर्देश दिए ताकि आमजन को अगली बारिश में नदी के बहाव के कारण रास्ता रूकने की समस्या का सामना न करना पड़े और जनहानि भी न हो।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जल ससांधन विभाग से जिले के बांधों की जलभराव की स्थिति की जानकारी लेते हुए गेट खोलने पर पुलियाओं पर पानी के जलस्तर बढ़ने की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों में मुनादी करवाने तथा सिविल डिफेन्स के स्वयं सेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। जिला कलक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए जिले में मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु फोगिंग करवाने के निर्देश चिकित्सा अधिकारी को दिए।
उन्होेंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जर्जर भवनों के जमीदोज करवाने वाले कार्य में प्रगति की जानकारी लेते हुए आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा की। साथ ही उन्होंने पिपलोदी ग्राम के नए विद्यालय भवन के निर्माण कार्य हेतु अग्रिम कार्यवाही में प्रगति लाकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नाम जुड़वाने हेतु लम्बित आवेदनों एवं ई-मित्र केन्द्रों को भिजवाए गए अधूरे आवेदनों हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश जिला रसद अधिकारी व डीओआईटी के उप निदेशक को दिए। उन्होंने सभी विकास अधिकारियों के स्तर पर लम्बित आवेदनों का भी शीघ्र निस्तारण करने की बात कही।
इस दौरान महिला एवं बाल विकास, आरयूआईडीपी, सहकारिता, पशुपालन सहित अन्य विभागों से संबंधित कार्यो एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


