Advertisement
दौसा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : स्कूल से गायब 14 वर्षीय बालक महज 4 घंटे में फलौदी से सकुशल दस्तयाब, रानीखेत एक्सप्रेस से जा रहा था जैसलमेर

सर्च ऑपरेशन और फुटेज खंगाले: सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अलग-अलग टीमों का गठन कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल और धर्मशालाओं में सघन तलाशी शुरू की।
ट्रेन का चला पता: दौसा रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल में सामने आया कि बालक दौसा से जैसलमेर की ओर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस में सवार हुआ है।
जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ से समन्वय, नई सिम की लोकेशन से पकड़ा गयासुराग मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल ट्रेन के रूट पर सक्रिय किया गया:
स्टेशनों पर चेकिंग: जीआरपी (GRP) अजमेर, जोधपुर और फलौदी से लगातार रियल-टाइम समन्वय स्थापित कर रास्ते के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन के डिब्बों की सघन जांच कराई गई।
तकनीकी निगरानी: इस दौरान बालक द्वारा इस्तेमाल में ली गई एक नई सिम की तकनीकी लोकेशन ट्रैक की गई, जिससे उसके फलौदी स्टेशन के आसपास होने की पुष्टि हुई।
फलौदी से डिटेन: टिकट चेकिंग स्टाफ और स्थानीय रेल पुलिस के सहयोग से बालक को फलौदी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से सुरक्षित डिटेन कर लिया गया।
सदर थाना पुलिस की टीम ने बालक को विधिवत संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया, जहां से आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


