Advertisement
जोधपुर जिले में रफ्तार पकड़ने लगी हैं स्वीप गतिविधियां, बहुआयामी कार्यक्रमों में उमड़ रहा जन-जन का उत्साह

पशुपालन विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार प्रभात में मनोहर गौशाला में आए हुए गौशाला सदस्यों, गौभक्तों, अन्य नागरिकों को स्वीप की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया गया एवं मतदान की शपथ दिलवाई गई।
इस दौरान नवविवाहित महिलाओं का नए क्षेत्र में पंजीकरण कराने, 1 अक्टूबर को 18 वर्ष उम्र पार करने वालो का मतदाता सूची में नाम पंजीकृत करवाने के लिए कहा गया तथा मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी बताया कि हम सभी अपना रजिस्ट्रेशन वोटर हेल्पलाईन ऑनलाईन एप के माध्यम से भी करवा सकते हैं। यदि कोई समस्या हो तो संबंधित बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है।
विभिन्न ऑनलाईन एप्स के बारे में दी गई जानकारी
राणा उगमसिंह ईन्दा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालेसर में शुक्रवार को एनएसएस ईकाई एवं ईएलसी (स्वीप) के द्वारा ‘‘स्वास्थ्य ही सेवा अभियान एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न ऑनलाईन एप के बारे में जानकारी दी गई।
आधी आबादी ने लिया अनिवार्य मतदान का संकल्प
उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई के निर्देशानुसार महिला अधिकारिता टीम द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को इन्द्रा कॉलोनी महामंदिर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें 3 नवविवाहित महिलाओं एवं 18 एवं उससे अधिक आयु वाली बालिकाओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया एवं वहां उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को वोटर हेल्पलाइन, केवाईसी, सी-विजील के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संरक्षण अधिकारी योगेन्द्र देथा द्वारा मतदान की शपथ दिलाई गई एवं मतदान करने अपील की गई।
इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र प्रबंधक राधा गौड द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओ को मतदान में शत-प्रतिशत योगदान देने के लिएु आग्रह किया गया।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश गांधी, इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र परामर्शदाता, कार्यकर्ता मुन्नी देवी, सहायिका लतादेवी, आशा सहयोगिनी सलमा बानो, 25 महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित थी।
साथिनों की जाजम ने दिया स्वीप का पैगाम
महिला अधिकारिता विभाग द्वारा शुक्रवार को जोधपुर जिले के तिंवरी, चामू, सेखाला ब्लॉक में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत साथिन द्वारा जाजम बैठक ली गई। जिसमें तीनों ब्लॉक से लगभग 760 महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता तथा मतदान से संबंधित वोटर हेल्पलाईन नम्बर, सी विजुअल एप और दिव्यांग मतदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
जाजम में उपस्थित महिलाओं द्वारा मतदान के दिन, वोट देने के लिए जाने के लिए शपथ दिलवाई गई व उन्हें उनके आस-पास के लोगों को भी मतदान वाले दिन ले जाने के लिए अपील की गई ताकि प्रत्येक पंचायत से शत-प्रतिशत मतदान हो सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर ग्रामीण
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


