swatantra dev singh attacks on priyanka gandhi over caa violence in bareilly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:05 pm
Location
Advertisement

भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह बोले,हिंसा के लिए वित्तीय मदद कर रहीं है प्रियंका गांधी

khaskhabar.com : मंगलवार, 07 जनवरी 2020 4:35 PM (IST)
भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह बोले,हिंसा के लिए वित्तीय मदद कर रहीं है प्रियंका गांधी
बरेली। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रदेश में हिंसा फैलाने के लिए वित्तीय मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हिंसा भड़काने के लिए वह दूसरे प्रदेशों के दंगाइयों को ला रही हैं।

भाजपा नेता ने बरेली में एक जनसभा में कहा, "प्रदेश में पिछले तीन साल से शांति थी और मैं पूछना चाहता हूं कि प्रियंका यहां दंगा क्यों कराना चाहती हैं? वह यह मध्य प्रदेश या राजस्थान में क्यों नहीं करतीं? वह हिंसा के लिए वित्तीय मदद कर रहीं और दूसरे राज्यों से दंगाइयों को ला रहीं और शांति भंग करने के लिए उनसे पत्थरबाजी करवा रही हैं।"


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement