Advertisement
सुशील शिंदे सोलन पहुंचे, कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

सोलन। प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के साथ सह प्रभारी रंजीत रंजन सोलन के बड़ोग पहुंचे जहां कांग्रेसियों ने दोनों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद दोनों शिमला के लिए रवाना हो गए। इससे पहले दोनों कुछ देर यहां रूके और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर बातचीत की। शिंदे का धर्मपुर में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी के नेतृत्व में कसौली कांग्रेस ने भी स्वागत किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री जीएस बाली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सोलन
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
