Surprising result in Anta by-election: BJP wins zero votes in one booth, Congress wins 46%-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 10:54 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंता उपचुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट : एक बूथ पर BJP को शून्य, कांग्रेस ने 46% बूथों पर मारी बाजी

khaskhabar.com: शनिवार, 15 नवम्बर 2025 3:54 PM (IST)
अंता उपचुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट : एक बूथ पर BJP को शून्य, कांग्रेस ने 46% बूथों पर मारी बाजी
बारां| अंता विधानसभा उपचुनाव में मतदान और नतीजों ने पूरे राजनीतिक समीकरणों को हिला दिया। कई बूथों पर ऐसे परिणाम सामने आए, जिनकी किसी को उम्मीद नहीं थी। एक बूथ पर भाजपा को एक भी वोट नहीं मिला, जबकि एक बूथ पर कांग्रेस को सिर्फ एक वोट मिला। दो बूथों पर तो स्थिति ऐसी रही कि कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों को बराबर-बराबर वोट मिले। दो बूथों पर टाई : बूथ संख्या 121 धतुरिया — कांग्रेस: 418, BJP: 418, निर्दलीय नरेश मीणा: 106। बूथ संख्या 182 मानपुरा — कांग्रेस: 143, BJP: 143, निर्दलीय: 101। कांग्रेस की बूथों पर बढ़त : कुल 268 बूथों में से—124 बूथों पर कांग्रेस जीती (46%)। 72 बूथों पर बीजेपी, 70 बूथों पर निर्दलीय नरेश मीणा।
BJP प्रत्याशी के अपने बूथ का परिणाम : भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन के गृह बूथ (237 तिसाया) पर 86.87% मतदान हुआ। यहां पड़े 707 वोटों में—मोरपाल सुमन: 522, कांग्रेस के भाया : 113, निर्दलीय नरेश मीणा : 52।
सांकली गांव में वोट का बहिष्कार : सिर्फ 1 वोट पड़ा : सांकली गांव के ग्रामीणों ने सड़क और विकास कार्यों को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। पूरे गांव में केवल एक वोट डला—और वह भी कांग्रेस प्रत्याशी भाया को मिला। BJP और निर्दलीय को यहां शून्य वोट मिले।
सामाजिक आधार पर वोटिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव : गुर्जर—भाजपा का पारंपरिक वोट बैंक, गुर्जर-हाड़ौती बेल्ट में कांग्रेस ने इस बार चौंकाने वाला प्रदर्शन किया।
कांग्रेस को पिछले चुनाव से दोगुने वोट : कुल लगभग 40–50% वोट कांग्रेस के खाते में गए, सामान्य/ओबीसी—जहां BJP मजबूत रही।
इस बार कांग्रेस को सामान्य/ओबीसी वर्ग से दुगुना समर्थन मिला—लगभग 30–35% वोट कांग्रेस को। माली समाज—आमतौर पर BJP की ओर झुकाव।
इस बार परिणाम उलट रहे—कांग्रेस को 10–15% माली समाज का वोट, जो पिछले चुनाव से दुगुना। नागर–धाकड़—BJP का कोर वोट बैंक। यहां भी कांग्रेस को अप्रत्याशित बढ़त—करीब 10–15% वोट कांग्रेस को।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement