surgical strike, how army did surgical strike -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:44 am
Location
Advertisement

क्या होता है सर्जिकल स्ट्राइक, सेना ने कैसे दिया अंजाम?

khaskhabar.com : शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 6:06 PM (IST)
क्या होता है सर्जिकल स्ट्राइक, सेना
ने कैसे दिया अंजाम?
सर्जिकल स्ट्राइक सेना द्वारा किया जानेवाला एक हमला होता है, जिसके ज़रिए किसी ख़ास इलाके में किसी ख़ासठिकाने पर हमला बोलकर उसे ध्वस्त किया जाता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारगिराया है। उरी हमले के बाद पहली बार सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियंत्रण रेखा के पार जाकर पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई की है। डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस लेफ्टिनेंट जनरल ररनवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर बुधवार की रात LoC के पार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। इसके बाद से लोगों के जेहन में यह बात कौंधने लगी है कि आखिर सर्जिकल स्ट्राइक क्या होता है? क्या है सर्जिकल स्ट्राइक?

1/4
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement