Advertisement
सुरेंद्र राजपूत ने ओवैसी को बताया बरसाती मेंढक, भाजपा को भी लिया आड़े हाथ

कांग्रेस प्रवक्ता ने ओवैसी पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज आप मुसलमानों के नेता बनकर हिंदुओं का नेता भारतीय जनता पार्टी को बना रहे हैं। भाजपा कहती है कि हम हिंदुओं के नेता हैं और आप कहते हैं कि हम मुसलमानों के नेता हैं, तो फिर हिंदुस्तानियों का नेता कौन है? आप मुसलमानों का नेता बनने का ठेका लेकर भाजपा को जो लाभ पहुंचाते हैं, उसे पूरे देश का हिंदुस्तानी समाज अच्छी तरह समझता है। इसका करारा जवाब मिलेगा।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया था कि उसकी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश भारी वित्तीय कर्ज के बोझ तले दब गया है। इस मुद्दे पर सुरेंद्र राजपूत ने अखिलेश यादव के आरोपों का समर्थन किया।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "भाजपा सिर्फ देश के धन्ना सेठों को ही गरीब समझती है। देश में जो दलित, पिछड़ा, आदिवासी, महिला, नौजवान, किसान, अल्पसंख्यक, पीड़ित, शोषित और वंचित है, उनके सारे हक छीनकर यह सरकार सिर्फ कॉर्पोरेट घरानों और अंतरराष्ट्रीय घरानों को देने का काम कर रही है। यह अपने आप में निर्लज्जता का उदाहरण है। आज की तारीख में पूरा उत्तर प्रदेश कर्ज के जाल में फंसा हुआ है। प्रदेश में कोई ऐसी जगह नहीं है जहां सरकार ने कर्ज न लिया हो और सरकार ऋणी न हो।"
उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा सवर्णों की नाराजगी दूर करने के लिए ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय को साधने की कथित कोशिशों पर भी राजपूत ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा इसी तरीके का काम करती है। पहले आंखें छीन लेती है और फिर चश्मा दान करती है।
वहीं, लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय में आराधना मिश्रा मोना के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुई कहासुनी और उसका वीडियो वायरल होने पर राजपूत ने कहा कि कुछ अति-उत्साही कार्यकर्ताओं या पुराने बैर-भाव के कारण एक छोटी-मोटी घटना हुई थी, जिसे भाजपा और उसके मीडिया हैंडल्स ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। भाजपा पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, "हम भाजपा को याद दिलाना चाहते हैं कि कैसे उनके ही सांसद शरद त्रिपाठी ने संत कबीरनगर में तीन सेकंड में भाजपा के ही विधायक को सात जूते मारे थे। इसलिए भाजपा को इस पर बोलने का हक नहीं है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


