Advertisement
सुखविंदर सिंह सरकार ने झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए : बिंदल

डाॅ. बिंदल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के मंत्रियों की भाषा बदल गई है। चुनाव के समय वोट लेने के लिए दी गई गारंटियां हवा-हवाई हो गई है और अब सिर्फ और सिर्फ व्यवस्था परिवर्तन का पाठ पढ़ाया जा रहा है। बेरोजगार युवक के नाम पर कोरा भाषण व्यवस्था परिवर्तन का, आत्मनिर्भरता का, कर्जे का, खजाना खाली होने का परन्तु सत्ता में बैठे लोगों के लिए कोई भी नियम नहीं, हर प्रकार की सरकारी सुविधा उपलब्ध है परन्तु बेरोजगार युवा के नाम पर खजाना खाली है, कर्जे का बोझ है।
उन्होनें कहा कि बेरोजगार युवा की नौकरी के नाम पर 1 लाख 50 हजार स्वीकृत पदों को समाप्त किया जा चुका है। ‘‘न होगा बांस न बजेगी बांसुरी’’ न होगा सृजित पद और न भरना पड़ेगा। बेरोजगार युवा तो अब हार-थक चुका है। इस कार्यशाला में सांसद सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चैधरी, विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, प्रदेश सचिव मुनीष चैहान, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत अधिकारियों ने भाग लिया। - खासखबर नेटवर्क
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरमौर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


