Advertisement
काग़ज़ी फैसलों और घोषणाओं से जनता को भ्रमित कर रही सुक्खू सरकार : सुरेश कश्यप

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एयर कनेक्टिविटी, जिपलाइन, हाइड्रो प्रोजेक्ट्स और जियोथर्मल एनर्जी जैसे विषयों पर वर्षों से केवल योजनाएं बन रही हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। सरकार यह स्पष्ट करे कि जब प्रदेश कर्ज़ में डूबा है, तो इन परियोजनाओं के लिए संसाधन कहां से आएंगे और इनका लाभ आम जनता तक कब पहुंचेगा?
सुरेश कश्यप ने सोशल सिक्योरिटी पेंशन, आंगनवाड़ी/क्रेच वर्कर्स और औद्योगिक नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार केवल संशोधन और विस्तार की बातें कर रही है, जबकि भुगतान में देरी, अनिश्चितता और बेरोज़गारी की समस्या जस की तस बनी हुई है। घोषणाएं सरकार की मंशा नहीं, बल्कि उसकी विफलता छिपाने का माध्यम बन गई हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों, डिज़ास्टर एक्ट और प्रशासनिक असमंजस पर सरकार की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। एक ओर हाईकोर्ट के आदेशों की बात की जाती है, दूसरी ओर अंदरखाने फैसलों को टाला जा रहा है। यह कांग्रेस सरकार की दिशाहीनता और निर्णयहीनता को दर्शाता है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता को यह स्पष्ट करना चाहती है कि कांग्रेस सरकार का हर फैसला केवल प्रेस नोट तक सीमित है। जब तक इन निर्णयों का ठोस और समयबद्ध क्रियान्वयन नहीं होगा, तब तक यह सब केवल दिखावा है। भाजपा इन खोखले दावों और विफलताओं को जनता के बीच पूरी मजबूती से उजागर करती रहेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


