Advertisement
सुक्खू सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह फेल : अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अब न तो जनता का विश्वास जीत पा रही है और न ही स्थानीय ठेकेदारों का भरोसा। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह एक श्वेत पत्र जारी कर स्पष्ट करे कि आपदा राहत के लिए मिले पैसों का उपयोग कहां-कहां किया गया है।
इससे पहले, अनुराग ठाकुर ने बुधवार को 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "विगत कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश भारी बारिश व जगह जगह बादल फटने की घटना से प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इस आपदा के चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है जिससे प्रदेश को हजारों करोड़ का नुकसान व जान-माल की हानि हुई है। मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर जिले के कई अन्य हिस्सों में बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है। आपदा का यह रूप अत्यंत हृदयविदारक है और बनी बनाई व्यवस्था व मकानों-इमारतों को जमींदोज होते देखना अत्यंत कष्टदाई है। नुकसान सरकार व जनता दोनों का हुआ है। हमारा प्रयास है कि लोगों की जान, घर व उनके सामान सुरक्षित रहें।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


