Advertisement
दौसा में श्रद्धा के साथ मनाया गया सुगंध दशमी पर्व : जिनालयों में महकी चंदन की धूप, 'जेन-जी युवा उत्सव' बना आकर्षण का केंद्र

अश्लीलता से दूर युवाओं को धर्म की राह दिखाने 'जेन-जी युवा उत्सव'
दशलक्षण पर्व के अंतर्गत रविवार देर रात शहर के आदिनाथ जैन मंदिर में 'जेन-जी युवा उत्सव' का ऐतिहासिक एवं अद्वितीय आयोजन किया गया। प्रवक्ता प्रतीक जैन ने बताया कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया पर भटक रही और अश्लीलता की ओर बढ़ रही युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कार और अपनी संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा।
कार्यक्रम का मंगलाचरण नृत्य संयोजिका आर्ची और अवनी जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम संयोजिका पिंकी जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 4 आयु वर्गों के 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को धर्म, मंदिर दर्शन, पूजन विधि, धार्मिक ज्ञान, गायन, नृत्य, पेंटिंग, गिटार वादन, स्केचिंग और विडियोग्राफी जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा की रील्स बनाकर भेजनी थी।
बाहरी जजों ने लाइव वीडियो कॉल पर सुनाए परिणाम
सभी रील्स का आदिनाथ जैन मंदिर परिसर में लगी बड़ी एचडी (HD) स्क्रीन पर प्रसारण किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए दौसा के बाहर के निर्णायक मंडल द्वारा रील्स का गहन अध्ययन कर लाइव वीडियो कॉल के माध्यम से परिणाम घोषित किए गए:
25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग: प्रतीक जैन (प्रथम), रोशनी जैन (द्वितीय), सुमन जैन (तृतीय)।
16 से 25 वर्ष आयु वर्ग: आदिश जैन (प्रथम), मनन जैन (द्वितीय), गजल जैन (तृतीय)।
10 से 15 वर्ष आयु वर्ग: विदुषी जैन (प्रथम), राया जैन (द्वितीय), नक्ष जैन (तृतीय)।
5 से 9 वर्ष आयु वर्ग: जिनांश जैन (प्रथम), वानी जैन (द्वितीय), आर्या जैन (तृतीय)।
कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के लिए 'भजन पहचानो' प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें सुमधुर भजनों की धुन पर महिला व पुरुष श्रद्धालु झूमकर नृत्य करने लगे।
विजेताओं को किया गया सम्मानित
समारोह में जैन समाज के कार्याध्यक्ष नरेंद्र जैन नीमला, महामंत्री राजेंद्र जैन खैरवाल, कोषाध्यक्ष अजीत जैन चांदवाड़ और त्रिशला महिला मंडल अध्यक्षा अनीता जैन छाबड़ा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को ओमप्रकाश-पिंकी जैन परिवार की ओर से आकर्षक पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष आलोक जैन, पंडित आध्यात्म प्रकाश जैन, डॉ. अभिषेक जैन, अमित जैन, निश्चल जैन, राकेश जैन, ज्ञानचंद जैन, मोहित छारेड़ा, महिला मंडल प्रवक्ता विधि जैन, सुमन जैन, मणि जैन और मीनाक्षी जैन सहित बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


