Students showed thier talent in Fairway Party of college-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 1:22 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फेयरवैल पार्टी में छात्रों ने दिखाया हुनर, अमृतपाल सिंह मिस्टर-2017 घोषित

khaskhabar.com: रविवार, 30 जुलाई 2017 9:13 PM (IST)
फेयरवैल पार्टी में छात्रों ने दिखाया हुनर, अमृतपाल सिंह मिस्टर-2017 घोषित
होशियारपुर। रयात बाहरा नर्सिंग कालेज में बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन किया गया । जिसमें बीएससी नर्सिंग व पोस्टवेसिक नर्सिंग के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कैंपस डायरेक्टर डा.चंद्र मोहन मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए । कालेज के प्रिंसीपल प्रो. मीनाक्षी चांद ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके कैंपस डायरेक्टर डा.चंद्र मोहन ने कालेज से विदायगी लेने वाले छात्रों को भविष्य के लिए शुभ-कामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जिस में गिद्धा, भांगड़ा, गीत , डांस व लोकगीत पेश किए। इस मौके पर मनप्रीत कौैर को मिस फेयरवेल -2017 और अमृतपाल सिंह को मिस्टर 2017 घोषित किया गया। इसी तरह दलजिंदर कौर को फस्र्ट व राजदीप कौर को सैकंड रन्नरअप घोषित किया गया। इस अवसर पर डा.सुखमीत बेदी , प्रो. पूनम तूर , प्रो. राजकिरण,डायरेक्टर एडमिन कुलदीप राणा के अलावा कालेज का समूह स्टाफ उपस्थित था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement