Struggle committee formed against inclusion of Kumher tehsil in newly created Deeg district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 4, 2023 2:38 am
Location
Advertisement

नवसृजित डीग जिले में कुम्हेर तहसील को शामिल करने के खिलाफ संघर्ष समिति गठित

khaskhabar.com : सोमवार, 20 मार्च 2023 6:56 PM (IST)
नवसृजित डीग जिले में कुम्हेर तहसील को शामिल करने के खिलाफ संघर्ष समिति गठित
कुम्हेर। बोरई में सोमवार को कुम्हेर तहसील के कई गांव के लोगों ने मीटिंग करके कुम्हेर तहसील को नवसृजित डीग जिले में शामिल करने के विरोध में संघर्ष समिति गठित की गई। नगला सवाई राम के सरपंच भगवान सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में कुम्हेर तहसील को यथावत भरतपुर में ही रखने के लिए कुम्हेर बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया।
संघर्ष समिति में संयोजक प्रताप सिंह महरावर, संरक्षक भगवान सिंह यादव सरपंच, अध्यक्ष विजय सिंह प्रधान सांतरुक, उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सरपंच ऊबार, कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह प्रधान अस्तावन, रणवीर सिंह सरपंच देहवा, मोहन सिंह सरपंच गांगरसोली, मदन सिंह ताखा, गुलाब चंद शर्मा वैध सैंत, कमल सिंह पंचायत समिति सदस्य ताखा, सूर्य प्रकाश आर्य, महावीर सिंह अध्यापक डेहरा, जगमोहन भारद्वाज पंचायत समिति सदस्य पपरेरा को शामिल किया गया है।
इसी तरह लक्ष्मीकांत शर्मा, सतीश सेजवाल, सुरेंद्र सिंह आजऊ, लोकेंद्र सिंह आजऊ, विवेक सिंह आजऊ, सोहन सिंह बोरई, वासुदेव सिंह सरपंच, सुरेंद्र सिंह बाबैन, देवेंद्र सरपंच पला, रघुराज सिंह, हाकिम पटवारी डेहरा, बदन सिंह जाटव कॉपरेटिव अध्यक्ष विजयनगर, गोविंद सिंह विजय नगर, अजेंद्र कुमार शर्मा धनवाड़ा, बलवीर सिंह मास्टर बेलारा, सुरेश सरपंच बेलारा, महेंद्र सिंह तहसीलदार साबोरा, खुशीराम पूनिया पडॉला, पूरन सिंह पंच, वीरेंद्र सिंह अवार, मिट्ठू सिंह पंच अवार, रामकुमार आभौरा, रामगोपाल पीटीआई आभोर्रा, जसवीर सिंह अबार, धर्मवीर सिंह हवलदार अवार, चरण सिंह मास्टर, घनश्याम शर्मा बोरई, रवि शर्मा बोरई, योगेंद्र सिंह पंच, तारा सिंह ताखा, राजेंद्र सिंह ताखा, बलवीर सिंह बोरई, ओमवीर सिंह, रामबाबू नगला जोध सिंह, सोहन सिंह बोरई, करतार नंबरदार बेलारा, करतार सिंह अबार, नवल सिंह ड्राइवर बेलार, जगबीर सिंह, थान सिंह, नारायण सिंह बेलारा कला को समिति में लिया गया है।
इनके साथ ही गंगा सिंह गधेड़ा, संजय सिंह पेंघौर, टिंकू फौजदार बेलारा, जितेंद्र सिंह, लोकेश सिंह, लक्ष्मण सिंह पैंगोर, नवाब सिंह पैंगोर, दीपक कुमार का शॉट, धर्मवीर सिंह, नेहरू यादव मेहरावर, उत्तम यादव कुम्हेर, गंगा सिंह यादव सुंदरलाल का नगला, सुभाष चंद अग्रवाल, टीटू बोरई, सुरेश बोरई, राजेश फौजदार डेहरा, भूदेव सिंह फौजदार डेहरा, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुरेंद्र संतरूक, कृष्णा जाट, अंशु, राहुल ऊबार, मनोज साबोरा, महेंद्र सिंह सरपंच गुदावली, मान सिंह यादव महरावर, राकेश यादव महरावर, अशोक सिंह, केशव देव बोरई, हीरालाल, रतिराम गोलपुरा, रघु ठेकेदार वेल्लारा, राजेश अजान, उदयसिंह बोरई, कुलदीप सिंह बेलारा, मोहित फौजदार बैलारा, प्रेम सिंह बल्हारा, हरिओम फौजी बल्हारा, नितेश चौधरी पेंगोर, उमेश, संग्राम सिंह, प्रशांत कुमार, अशोक कुमार शर्मा, अभिषेक गंगा का नगला, रामवीर, कुलदीप, सुरेश, बंटी, प्रेम सिंह पंच नगला सवाई राम और प्रवीण फौजदार डेहरा सदस्य चुने गए।
संयोजक प्रताप सिंह महरावर ने बताया की कुम्हेर बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर कुम्हेर तहसील को डीग तहसील में नहीं जोड़ने और यथावत भरतपुर जिले में रखने हेतु संघर्ष समिति गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी। चंदा एकत्रित करके आंदोलन आगे चलाया जाएगा। जब तक कुम्हेर को यथावत भरतपुर में नहीं रखा जाता तब तक आंदोलन चलेगा। मंगलवार 21 मार्च को सर्किट हाउस भरतपुर में डीग कुम्हेर के विधायक विश्वेंद्र सिंह की जन सुनवाई कार्यक्रम में संघर्ष समिति के 200 सदस्य विधायक को ज्ञापन देंगे। आगे की रूपरेखा विधायक विश्वेंद्र सिंह से मिलने के बाद तय की जाएगी। डॉ. शैलेश सिंह ने संघर्ष समिति का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement