Stretching sensation in the body of the couple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:57 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 7:48 PM (IST)
प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
उदयपुर। पहाड़ा थाना इलाके के करावडा गांव के समीप जंगल में शनिवार को प्रेमी जोडे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि जंगल में मृतका आशा की गला रेत कर हत्या की गई है वहीं उसके बाद मृतक विनोद ने भी पेड पर फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। जंगल में शव मिलने से मौके पर बड़ी तादात में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए वहीं पुलिस ने ग्रामीणों से भी युवक-युवती के बारे में पुछताछ की। इसमें सामने आया कि दोनों की सगाई हो चुकी थी और जल्द ही वे शादी करने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारम्भिक तौर पर पहले युवती की हत्या और बाद में युवक की ओर से खुदकुशी करने की बात मान कर पुलिस तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है। कयास तो यह भी लगाया जा रहा है कि युवती का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग लम्बे समय से चल रहा था और यह बात युवक को पता चल गई। इस पर युवक युवती को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और मौका देखकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया होगा।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement