Stop buying Chinese products for goods of india said sanjeev arora-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन की कमर तोड़ने के लिए चाइनीज वस्तुएं खरीदना बंद करें भारतीय: अरोड़ा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 6:47 PM (IST)
चीन की कमर तोड़ने के लिए चाइनीज वस्तुएं खरीदना बंद करें भारतीय: अरोड़ा
होशियारपुर। भारत विकास परिषद की विशेष बैठक प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने चाईनीज समान का बहिष्कार करने के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि एक तरफ चीन भारत की सीमाओं पर अवैध कब्जे करने की हिमाकत दिखा रहा है तो वहीं दूसरी ओर अपने प्रोडक्ट भारत में निर्यात करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहा है। इसलिए चीन की कमर तोडऩे के लिए उसके सामान का बहिष्कार किया जाना बेहद जरुरी है। ऐसा होने पर उसके व्यापार को भारी क्षति पहुंचेगी, क्योंकि दुनिया में उसकी वस्तुओं का सबसे बड़ा निर्यातक भारत ही है और यहां का खाकर वे भारत को ही आंखे दिखा रहा है। अब देश हित में हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम अपने देश की सीमाओं की रक्षा एवं भविष्य की खातिर चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दें ताकि हम अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे सकें। इस मौके पर उपाध्यक्ष दविंदर अरोड़ा ने कहा कि चीन को सबक सिखाने के लिए हमें एकजुटता का प्रमाण देना होगा। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वे चीन के साथ व्यापार को लेकर की गई सभी संधियां रद्द करें तथा व्यापारी वर्ग भी चीन की वस्तुएं न मंगवाएं। इस अवसर पर रजिंदर मोदगिल, कर्नल ललित विग, दविंदर अरोड़ा, जगमीत सिंह सेठी, तिलक राज शर्मा, एच.के. नक्कड़ा, लोकेश खन्ना, नवीन कोहली, पवन अरोड़ा, दीपक मेंहदीरत्ता, राजीव मनचंदा, वरिंदरजीत सिंह, प्रवीण बब्बी व अन्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement