50 करोड़ रुपये से अधिक सरकारी राशि गबन के मामले में स्टेनो विवेक कुमार गिरफ्तार

गिरफ्तारी:
आरोपी विवेक कुमार, स्टेनो (डी.सी. रेट), कार्यालय बी.डी.पी.ओ. हसनपुर, जिला पलवल को 6 फरवरी 2025 को ठोस साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
गबन में संलिप्तता:
पूछताछ में आरोपी विवेक कुमार ने बताया कि राकेश (लिपिक, बी.डी.पी.ओ. हसनपुर) उसका सगा जीजा है और उसी ने 2019 में उसे इस पद पर नियुक्त कराया था।
राकेश ने विवेक के खाते में ₹38.50 लाख ट्रांसफर किए थे, जिसे विवेक ने नकद वापस कर दिया।
विवेक ने खुलासा किया कि राकेश गबन की राशि से सेवानिवृत्त एसओ शमशेर सिंह को हिस्सा देने के लिए चंडीगढ़ जाता था, जिसमें विवेक और ड्राइवर दीपक भी शामिल होते थे।
वे मोहाली और जीरकपुर के रेडिसन होटल में ठहरते थे।
गोवा में भ्रष्टाचार की योजना:
अप्रैल 2023 में विवेक, राकेश, शमशेर और दीपक हवाई जहाज से गोवा गए, जहां होटल ताज रिज़ॉर्ट में ठहरकर जिलों/ब्लॉकों को पंचायत विभाग से मिलने वाले फंड्स में हेराफेरी करने की योजना बनाई।
जनवरी, अप्रैल, जुलाई, अगस्त और नवंबर 2024 में भी ये सभी गोवा घूमने गए और ताज रिज़ॉर्ट व रेडिसन होटल में रुके।
आगे की कार्रवाई:
गिरफ्तारी के बाद विवेक कुमार को 6 फरवरी 2025 को पलवल के सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल, पलवल भेज दिया गया।
ACB इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
पंचकुला़
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
