news statue of lohia debate extended fir enter -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 3, 2023 7:03 am
Location
Advertisement

मांझी ने माला चढाई,लोहिया की मूर्ति धोई

khaskhabar.com :
मांझी ने माला चढाई,लोहिया की मूर्ति धोई
सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के लोहियानगर चौक पर महान समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के माल्यार्पण करने व बाद में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रतिमा धोए जाने के मामले ने तूल पक़ड लिया है। इस मामले में सुपौल के सदर थाना में मामला दर्ज कराई गई है। मांझी का कहना है कि जिन्होंने प्रतिमा धोई, वो समाजवादी नहीं हो सकते।

पुलिस के अनुसार, रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने सहरसा जाते समय सुपौल में रूक कर लोहियानगर चौक स्थित लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मांझी के सहरसा रवाना होने के कुछ देर बाद वहां कुछ छात्र राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष अनोज कुमार आर्य, लोहिया विचार मंच के प्रमंडलीय अध्यक्ष दुखीलाल यादव और मुकेश के साथ पहुंचे। इन लोगों ने लोहिया की प्रतिमा धोई और फिर माल्यार्पण किया। सदर थाने में इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कराया गया है।

सदर थाना प्रभारी राजकिशोर बैटा ने सोमवार को बताया, "दंडाधिकारी कालीचरण के बयान पर सदर थाने में इस मामले को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें राज्य में शांति व्यवस्था बिग़ाडने का आरोप लगाते हुए चार लोगों को नामजद किया गया है।" उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस पूरे मामले में मांझी ने कहा कि लोहिया किसी के छूने से अछूत नहीं हो सकते। जो लोग प्रतिमा को धो रहे हैं, वो समाजवादी हो ही नहीं सकते।
 (Source:IANS)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement