Statue broken while children were playing in Bharatpur, two sides clashed, 5 people injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:29 pm
Location
Advertisement

भरतपुर में बच्चों के खेलते समय मूर्ति टूटी, दो पक्ष आपस में भिड़े, 5 लोग घायल

khaskhabar.com : बुधवार, 07 दिसम्बर 2022 4:28 PM (IST)
भरतपुर में बच्चों के खेलते समय मूर्ति टूटी, दो पक्ष आपस में भिड़े, 5 लोग घायल
भरतपुर । कामां थाना इलाके में बच्चों के खेलते समय पेड़ के नीचे स्थापित पितृक की मूर्ति टूट गई। जिसके बाद एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों के पास उलहाना देने गए, जिस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में 5 लोग घायल हो गए जिन्हें कामां अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, गांव में फिलहाल शांति है, और पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। घटना कामां थाने इलाके के करमुक़ा गांव की है।


मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक समुदाय के बच्चे गांव में खेल रहे थे। वहीं पास में कुछ लोगों ने पेड़ के नीचे अपने पितृक का थान बनाया हुआ था। बच्चों के खेलते समय अचानक थान पर रखी मूर्ति टूट गई। जिसके बाद बच्चे गांव चले गए। इस बारे में जब पता लगा तब कोई व्यक्ति थान पर पूजा करने के लिए पहुंचा, तब उसने देर शाम मूर्ति टूटने के बारे में गांव में आकर बताई। जिसके बाद लोग उलहाना देने के लिए बच्चों के परिजनों के पास पहुंचे। इतने में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बच्चों के परिजनों ने उलहाना देने आए लोगों पर हमला कर दिया। घटना में उलहाना देने वाले पक्ष से राम भरोसी, मनीष, रामशरण, गीता, रोहतास, रेखा पत्नी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए कामां अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पोली के मौके पर पहुंची फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है। वहीं गांव में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है।

घायल रोहताश सैनी ने बताया की, दोपहर 2 बजे कुछ अराजक तत्व प्रेत बाबा की मूर्ति को तोड़ गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर अपना काम कर रही थी तभी कुछ अराजक तत्वों ने सैनी समाज के लोगों को आकर घेर लिया, और पुलिस की मौजूदगी में लाठी, डंडों से वार कर दिया। हमला करने वाले आरोपी रिजवान, इस्माइल, अमजद, फकरु सहित करीब 15 लोग थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement