Advertisement
प्रदेश की सड़कों के निर्माण कार्यों में जल्द तेजी लाई जाएगीः मुख्यमंत्री

महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनमानस को बिजली, पानी, सडक़, चिकित्सा व स्वास्थ्य आदि मूलभूत सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सड़कों के नव निर्माण के लिए प्रदेश की सभी विधानसभाओं में 25-25 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। सड़कों के जीर्णोद्वार का कार्य और तेज गति से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को महेन्द्रगढ़ के गांव बवानिया में ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, बीपीएल कार्ड, आयुष्मान योजना, वोटर कार्ड आदि पीपीपी से जोड़ दी गई हैं। सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन होने से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। इस गांव में भी यदि किसी का परिवार पहचान पत्र नहीं बना है, तो वे तुरंत बनाएं।
आयुष्मान योजना साबित हो रही जीवनदायिनीः
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान और चिरायु हरियाणा योजनाएं अंत्योदय परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही हैं। एक लाभार्थी राजबीर ने बताया कि उन्होंने चिरायु योजना से अपना इलाज करवाया है। उनके पास चिरायु कार्ड नहीं होता तो यह ऑपरेशन करवाना उसके लिए असंभव था। मुख्यमंत्री ने बताया कि गांव बवानिया के 55 लोगों ने अब तक चिरायु कार्ड के तहत विभिन्न बीमारियों का उपचार करवाया है। बवानिया में 120 युवाओं को नौकरी मिल चुकी हैं। इसी प्रकार से परिवार पहचान पत्र के आधार पर 446 लोगों को पेंशन मिल रही है।
महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार करेंः
मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कहा कि वे स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार अपनाएं। गांव खुडाना में करीब एक हजार 86 एकड़ में बनने वाले आईएमटी के आसपास सिलाई केंद्र, मोटे अनाज के उत्पाद आचार व अन्य लघु उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। महिलाएं समूह बनाकर इसका लाभ उठा सकती हैं। एक महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में 12 स्वयं सहायता समूह हैं, जिससे 114 परिवार जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
महेन्द्रगढ़
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features