State-level Kab Bulbul residential camp to be held in Dausa from December 12th to 16th-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 10:53 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में 12 से 16 दिसंबर तक राज्य स्तरीय कब बुलबुल आवासीय शिविर का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 3:57 PM (IST)
दौसा में 12 से 16 दिसंबर तक राज्य स्तरीय कब बुलबुल आवासीय शिविर का आयोजन
दौसा। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड राजस्थान राज्य, जिला दौसा के तत्वावधान में राज्य स्तरीय कब बुलबुल आवासीय शिविर 12 से 16 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसकी जानकारी गुरुवार को चाणक्य छात्रावास में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। राज्य संगठन आयुक्त रिपुदमन सिंह गिल और संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश भारद्वाज ने बताया कि उद्घाटन समारोह 13 दिसंबर को प्रातः 11 बजे होगा। समारोह में कलेक्टर, एसपी, एडीएम, जिला परिषद के सीईओ, एसडीएम, नगर परिषद आयुक्त, तहसीलदार और शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसके सफल आयोजन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा चाणक्य छात्रावास की बिल्डिंग, सभाकक्ष, स्टेज, चौक, मैदान और बाउंड्री वॉल 5 दिन के लिए शिविर के आयोजन हेतु आवंटित की गई है। भवन में सफाई, मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, लाइट फिटिंग, पानी, बाथरूम, रंगरोगन आदि कार्य जिला कार्यकारिणी और स्काउट अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं।
शिविर में दौसा जिले सहित विभिन्न जिलों से 6 से 10 वर्ष के बालक और बालिकाएं भाग लेंगे। भारद्वाज ने कहा कि भवन की मरम्मत और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जन प्रतिनिधियों और भामाशाहों से सहयोग लिया जाएगा ताकि बच्चों के लिए उत्तम सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
पिछले एक सप्ताह से जिलेभर से प्रतिनियुक्त कार्मिक, जिला कार्यकारिणी, 30 सेवाभावी स्काउट-गाइड बालक-बालिकाएं, रोवर-रेंजर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाणक्य छात्रावास के अध्यक्ष वैद्य लक्ष्मीकांत सिंगवाड़ा ने भवन मरम्मत कार्य और शिविर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड ने उनका स्काउट क्लैप से स्वागत किया। जिला संगठन में स्काउट सोनू शर्मा, नयना मीना, जिला सचिव कमलेश पटेल और लेखाकार रामराय गुप्ता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement