Advertisement
राज्य सरकार निवेशकों को दे रही हरसंभव सहयोग : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

एनआरआर पॉलिसी से निवेश का बनेगा ईको सिस्टम —
शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग’ का गठन किया है। यह विभाग प्रवासी राजस्थानियों और राज्य सरकार के बीच संवाद और सहयोग के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध करवाएगा जिससे प्रवासियों का अपनी मातृभूमि से जुड़ाव और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी पॉलिसी ऑफ राजस्थान-2025 निवेश, व्यापार, ज्ञान के आदान-प्रदान, शोध आदि में एनआरआर के योगदान को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करेगी। यह नीति प्रवासी राजस्थानियों के निवेश को गति देने के लिए राज्य में एक बेहतर इकोसिस्टम का निर्माण करेगी।
प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित —
चैप्टर्स के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में विगत 2 वर्षों में उद्योग एवं निवेश अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है जिसने विकास के रथ को गति प्रदान की है। प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रवासी राजस्थानी सक्रियता के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। इस क्रम में प्रवासी राजस्थानी दिवस एनआरआर को अपनी मिट्टी से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। चैप्टर्स के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग के गठन और नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी पॉलिसी ऑफ राजस्थान-2025 के लिए धन्यवाद दिया।
इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, रियाद , काठमांडू , रांची, गुवाहाटी, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और कोयम्बटूर चैप्टर्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features






