State Government committed to welfare of weaker sections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:51 pm
Location
Advertisement

कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध

khaskhabar.com : गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 11:27 AM (IST)
कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध
कांगडा। प्रदेश सरकार समाज के कमजोर, उपेक्षित तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति सजग है। सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग को विकास एवं उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हों। जिला कल्याण अधिकारी नरेन्द्र जरयाल का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाएं वरदान साबित हुई हैं। इन योजनाओं की सहायता से न केवल गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है, बल्कि उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ हुई है। गत सवा चार वर्षों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यकों के कल्याण और उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं।

जिला कांगड़ा में निर्धन एवं पिछड़े वर्ग के समस्त पात्र लोगों के उत्थान के लिए कल्याण विभाग के माध्यम से 79 करोड़ 45 लाख 59 हजार 950 रूपये व्यय कर 80881 लोगों को लाभान्वित किया गया है। 323 अक्षम छात्रों को छात्रवृति के रूप में 5 लाख 3 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। गृह निर्माण अनुदान योजना के अन्तर्गत पात्र परिवारों को मिलने वाली अनुदान राशि को वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2016-17 में 48,500 रूपये से बढ़ाकर 75,000 रूपये किया गया है जबकि मुख्यमंत्री ने इस बार बजट भाषण इस राशि को बढ़ा कर 1 लाख 30 हजार रुपये करने की घोषणा की है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement