State executive meeting of Bharatiya Janata Party OBC Morcha will be held on 15 September in Sonipat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 5, 2026 2:29 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 15 सितंबर को सोनीपत में

khaskhabar.com: शनिवार, 13 सितम्बर 2025 5:25 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 15 सितंबर को सोनीपत में
सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 15 सितंबर सोमवार को सुबह 10:00 बजे से जिला भाजपा कार्यालय सोनीपत में होगी। मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान ने बताया कि बैठक में सेवा पखवाड़ा, संगठन विस्तार, आत्मनिर्भर भारत, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां तथा पंच परिवर्तन आदि विषयों पर मंथन किया जाएगा। चौहान ने बताया कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी का कार्यकर्ताओं को इस बैठक में मार्गदर्शन मिलने जा रहा है।
चौहान ने बताया कि कार्यकारिणी बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मोर्चा के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष आदि भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement