Sriganganagar. Registration for Agniveer Vayu Recruitment in Indian Air Force from March 17-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:46 pm
Location
Advertisement

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पंजीकरण 17 मार्च से

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 मार्च 2023 10:24 AM (IST)
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पंजीकरण 17 मार्च से
श्रीगंगागनर। भारतीय वायुसेना मे अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती 02/2023 के लिए ऑनलाईन पजींकरण 17 मार्च 2023 से हो रहा है। इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से सम्बंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते हैं।


उम्मीदवार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 17 मार्च 2023 प्रात 10 बजे से 31 मार्च 2023 शाम 05 बजे तक https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते हैं। 26 दिसम्बर 2002 से 26 जून 2006 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीद्ववार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।


12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इजींनियरीग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीद्ववार आवेदन के पात्र हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement