Sri Lankan Prime Minister who arrived in Udaipur to join the royal wedding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाही शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे श्रीलंका के प्रधानमंत्री

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 4:20 PM (IST)
शाही शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे श्रीलंका के प्रधानमंत्री
उदयपुर। उदयपुर के लेक पैलेस में नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति बिनोद चौधरी के बेटे वरूण चौधरी की शाही शादी में शामिल होने के लिए श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे अपने परिवार के साथ गुरुवार को उदयपुर पंहुचे। प्रधानमंत्री के उदयपुर पंहुचने पर संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा, जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र गोयल एवं महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने अगुवानी की और सभी ने परम्परागत तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान कच्छी घोड़ी कलाकारों की ओर से नृत्य भी पेश किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट से श्रीलंका के प्रधानमंत्री का लवाजमा लेकपैलेस होटल के लिए रवाना हुआ। श्रीलंका के प्रधानमंत्री तीन दिनों तक होने वाले शादी के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद 29 अप्रैल वापस रवाना होंगे। उदयपुर में हो रही यह शाही शादी में राजस्थानी रंग में रंगी नजर आएगी। आगे तस्वीरों में देखें...

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement