Advertisement
श्रीगंगानगर : भीषण सड़क हादसे में महिला थाना प्रभारी ज्योति नायक की मौत, गश्त के दौरान पुलिस वैन को कार ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, एसएचओ ज्योति नायक सुबह करीब 4 बजे अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग पर थीं। वह किसान चौक से रमेश चौक पॉइंट की ओर जा रही थीं। इसी दौरान:
भीषण टक्कर: चौराहे पर एक हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पुलिस वैन को किनारे से टक्कर मारी।
पलट गई वैन: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन सड़क पर पलट गई। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी एसएचओ ज्योति का सिर गाड़ी के नीचे बुरी तरह दब गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सीसीटीवी फुटेज: हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार पुलिस वैन से टकराती हुई साफ दिखाई दे रही है।
दो लोग गंभीर घायल
शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि हादसे में पुलिस वैन में मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी और स्विफ्ट कार का चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
आरोपी चालक: कार चालक बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
उपचार : घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस महकमे में शोक की लहर
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमृता दुहन सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर और अस्पताल पहुंचे। एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की इस तरह अचानक मौत से पुलिस विभाग में शोक छा गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




