चंडीगढ। पहले जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में आंतकी हमला हुआ। उसके बाद मुंबई के उरण में नेवी बेस के पास संदिग्ध आतंकियों को देखा गया। अब एक कबूतर ने पंजाब में हडकंप मचाया हुआ है। दरअसल होशियारपुर के मोटला गांव निवासी नरेश कुमार के घर पर यह कबूतर बैठा नजर आया था। जब नरेश ने इस कबूतर को ध्यान से देखा तो उसके शरीर पर उसे उर्दू में कुछ लिखा हुआ नजर आया तो उसने फौरन इस बात की जानकारी पुलिस को दी।