Advertisement
पुलिस अधिकारी की पत्नी ने फिनायल पी

स्थानीय पुलिस अधिकारी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे कार्रवाई करने से पहले पीड़िता के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं जिससे उनका बयान लिया जा सके।
एक अन्य मामले में आगरा में, लखनऊ में तैनात रह चुके एसपी रैंक के एक अन्य अधिकारी की पत्नी ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह को पत्र लिखकर अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपने पति पर लखनऊ की एक महिला से देर रात तक चैटिंग करने का आरोप लगाया है।
महिला ने दावा किया कि किसी अन्य महिला से अफेयर का शक होने पर उन्होंने कुछ दिन पहले अपने पति का फोन चेक किया था।
उन्होंने कहा कि फोन में उनके पति और लखनऊ की एक महिला के बीच व्हाट्सएप पर लंबी चैटिंग देखकर वह स्तब्ध रह गईं। उन्होंने दावा किया कि उनका अफेयर एक साल से ज्यादा समय से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि इसका विरोध करने पर उनके पति ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।
डीजीपी कार्यालय ने इस संबंध में कोई बयान देने से इंकार कर दिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को यह मामला देखने और आगे की कार्रवाई के लिए उसकी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
एटा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


