Advertisement
जालंधर को अग्रणी शहर बनाने के लिए विशेष प्रोजेक्ट शुरू होगाः बलकार सिंह

जालंधर। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि पंजाब के सभी नगर निगमों और नगर परिषदों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी ताकि सभी स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके।
सांसद सुशील कुमार रिंकू, विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर दीप शिखा शर्मा के साथ स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहाकि शहर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर दिया जाएगा। ताकि लोगों को स्वच्छ पीने का पानी, साफ-सफाई, बढिया सड़क बुनियादी ढांचा, स्ट्रीट लाइटिंग जैसे लाभ प्रदान किए जा सके।
उन्होंने कहा कि जालंधर ने सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जीत दिलाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार में विश्वास दिखाया है। अब हमारा कर्तव्य है कि शहर को देश के प्रमुख शहरों में से एक बनाकर जालंधर के लोगों की उम्मीदों को पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस शहर के विकास को नई राह पर लाने के लिए जालंधर में कई विशेष प्रोजैक्ट शुरू किए जाएंगे। बहुत जल्द यह सभी को स्पष्ट हो जाएगा कि सरकार जालंधर शहर के लिए बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री के शहर पहुँचने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया और डिप्टी कमिश्नर दीप शिखा शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने स्थानीय सर्किट हाउस में मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहाकि राज्य सरकार ने जालंधर जिले को पंजाब कैबिनेट में जगह दी है। इससे इस शहर के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को मंत्री के रूप में शामिल करने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह जालंधर के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
इस मौके पर अन्य लोगों के इलावा पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, आप नेता सुरिंदर सिंह सोढ़ी, दिनेश ढल, महिंदर भगत आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जालंधर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features