Advertisement
देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर राम मंदिर में हुआ विशेष हवन

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए करोड़ों युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है तथा देश में स्टार्टअप संस्कृति को नई पहचान मिली है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से सीधे आर्थिक सहायता प्रदान की गई है और न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगातार वृद्धि कर किसानों को सशक्त बनाया गया है।
विनोद कुमार ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जनधन खाते, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं ने नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और रक्षा, बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक तथा वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक विरासत और विकास को साथ लेकर चलने की सोच को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न हुआ तथा उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में संजय सूद, कर्ण नंदा, कमलजीत सूद, गणेश दत्त राजीव पंडित, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, संजीव चौहान, संजीव देशटा, रमेश चौंजर, सुनील धर, राजीव सूद, रूपा शारदा, सीमा सूद, अनीता सूद, जिया लाल, प्रेम चौहान, सरोज, परीक्षत शर्मा, राजू ठाकुर और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


