Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ में युवाओं, स्वास्थ्य और सौर ऊर्जा पर विशेष फोकस: अनिल विज

विज ने बताया कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सरकार द्वारा 1.10 लाख की अनुदान राशि दी जा रही है और लगभग इतनी ही लागत में सोलर सिस्टम स्थापित हो जाता है। एक बार सिस्टम लगने के बाद घर के बिजली बिल से लगभग मुक्ति मिल जाती है।
उन्होंने पात्र नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में श्रीनगर में हुई पुरातात्विक खुदाई के ऐतिहासिक साक्ष्यों का भी उल्लेख किया, जिनके अवशेष फ्रांस में संरक्षित हैं और जो लगभग 2000 वर्ष पुरानी सभ्यता की ओर संकेत करते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


