Advertisement
2027 में सपा का हश्र टीएमसी जैसा होगा, भाजपा फिर बनाएगी सरकार: केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने सपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं को 'सैफई का चश्मा' उतारकर प्रदेश के अन्य जिलों में हुए विकास कार्यों को भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे, निवेश, रोजगार, आधारभूत ढांचे और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर प्रदेश में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं, जिन्हें विपक्ष स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे और कथित अनियमितताओं को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण और उससे जुड़े कार्यों में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने श्रद्धालुओं के धन के साथ कोई गड़बड़ी की होगी, तो कानून अपना काम करेगा और उसे उसके कर्मों का परिणाम अवश्य मिलेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। अपराध और माफिया तंत्र के खिलाफ चलाए गए अभियानों का असर जमीन पर दिखाई दे रहा है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। यही वजह है कि प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


