SP enjoy holi mahotsav with policemen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:44 pm
Location
Advertisement

एसपी ने पुलिसकर्मियों संग किया होली का धमाल

khaskhabar.com : मंगलवार, 14 मार्च 2017 4:34 PM (IST)
एसपी ने पुलिसकर्मियों संग किया होली का धमाल
प्रतापगढ़। होली के दिन हर कोई रंगों से सरोबार होता है। लेकिन इन लोगों की सुरक्षा में लगी पुलिस होली के रंगों से दूर रहती है और होली के दूसरे दिन रंगों से सराबोर होती है। प्रतापगढ़ की रिजर्व पुलिस लाइन में भी मंगलवार को ऐसा ही नजारा दिखा और पुलिस के जवानों के साथ अधिकारियों ने जमकर होली खेली और धमाल मचाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने ढोल बजाकर होली के जश्न का आगाज किया। जिसके बाद हर कोई होली की मस्ती में सराबोर दिखा। पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारियों ने होली के साथ फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और सभी थानों के थानाधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement