SP-BSP alliance: BJP MLA Sadhana Singh sparks row, says Mayawati neither man nor woman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:31 am
Location
Advertisement

मायावती के लिए ये क्या बोली बीजेपी विधायक, अखिलेश ने दी ये प्रतिक्रिया

khaskhabar.com : रविवार, 20 जनवरी 2019 3:36 PM (IST)
मायावती के लिए ये क्या बोली बीजेपी विधायक, अखिलेश ने दी ये प्रतिक्रिया
चंदौली। उत्तरप्रदेश के चंदौली की बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती के लिए अभद्र टिप्पणी की है। साधना सिंह, मायावती के लिए जितना बुरा बोल सकती थीं, उन्होंने उतना गलत बोला है।

बीजेपी महिला विधायक ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री को कलंकित बताते हुए कहा कि ‘हमें तो पूर्व मुख्यमंत्री ना महिला लगती हैं, ना पुरुष लगती हैं, इनको तो अपना सम्मान ही समझ नहीं आता है। जिस महिला का इतना बड़ा चीरहरण हुआ, उसने कुर्सी पाने के लिए अपना सारा सम्मान बेच दिया। ऐसी महिला मायावती का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से कलंक करते हैं। तुम महिला के नाम पर कलंक हो।’

इतना ही नहीं उन्होंने कहा, ‘वो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है, क्योंकि वो तो ना नर है, ना महिला है।’ साधना सिंह ने कहा, ‘जिस दिन महिला का ब्लाउज, पेटीकोट, साड़ी फट जाए, वो महिला सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। उसको पूरे देश की महिला कलंकित मानती हैं। वो तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है, क्योंकि वो तो ना नर है, ना महिला।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement