प्रतापगढ़। यहां महावीर जयंती के मौके पर रविवार को एक पुत्र ने अपने पिता को दीक्षा दी। बेटे ने पिता को नया नाम भी दिया क्षुल्लक सुखद सागर।
इस कार्यक्रम में 7 अन्य लोगों भी दीक्षा दिलाई गई और केशलोचन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रतापगढ़, उदयपुर व बांसवाड़ा सहित पड़ोसी राज्य गुजरात के विभिन्न शहरों के आठ से दस हजार श्रावकों ने भाग लिया।
आचार्य सुनील सागर ने अपने पिता भागचंद को दीक्षा दी है। आचार्य सुनील सागर 21 साल पहले दीक्षा ले चुके थे। उनके पिता 66 वर्षीय भागचंद, नया नाम क्षुल्लक सुखद सागर अब अपने बेटे के शिष्य कहलाएंगे।