Songs of Voter Awareness Resonate at Nehru Garden; Women Champion the Message of Voting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:10 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेहरू गार्डन में गूंजी मतदान जागरूकता की गीतमाला, मातृशक्ति ने दिया वोटिंग का संदेश

khaskhabar.com: रविवार, 30 अगस्त 2026 6:07 PM (IST)
नेहरू गार्डन में गूंजी मतदान जागरूकता की गीतमाला, मातृशक्ति ने दिया वोटिंग का संदेश
दौसा। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिला स्वीप टीम द्वारा शनिवार को नेहरू गार्डन में “मातृशक्ति मतदाता जागरूकता गीतमाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत एवं काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान की महत्ता, मतदाता के अधिकार एवं कर्तव्य तथा 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को मतदान अवश्य करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक स्वीप दौसा डॉ. रामवीर चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं आजाद कलम संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह आजाद, ‘गाता रहे मेरे दिल’ संस्था के अध्यक्ष महेश बालाहेड़ी, राष्ट्रीय मिमिक्री कलाकार डॉ. अशोक खेड़ला, प्राचार्य राजेंद्र सिंह भारतीय एवं फिजिकल डिप्टी अमरीश जाकड़ विशिष्ट अतिथि रहे। गीतमाला में जिले एवं जयपुर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोकतांत्रिक चेतना का संचार किया। प्रत्येक प्रस्तुति में मतदान को अधिकार के साथ-साथ जिम्मेदारी बताते हुए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। गीतकार दिलीप शर्मा ने “वोट हमारा मान है, लोकतंत्र की शान है, एक-एक मत से बनता, भारत का महान विधान है।” मनीष कुमार शर्मा ने “मतदान का पर्व आया है, मिलकर इसे मनाना है, पहले मतदान करना है, फिर कोई काम कराना है।” बुद्धि प्रकाश महावर ने “डरना नहीं, झुकना नहीं, अपने मत को बेकार न जाने दें, लोकतंत्र की ताकत बनकर, मतदान का दीप जलाने दें, राष्ट्रीय मिमिक्री कलाकार डॉ अशोक शर्मा ने “मेरा वोट मेरी आवाज, मेरा वोट मेरा अधिकार, मतदान करके मजबूत करें, लोकतंत्र की मजबूत दीवार” रेखा राजोरिया ने “मां-बहनों की यही पुकार, मतदान करें हर परिवार, लोकतंत्र के इस महापर्व में, हम सबकी हो भागीदारी अपार” डॉ. दातुनिया ने “मत का मूल्य समझो साथी, मत को कभी न बेकार करो,लोकतंत्र के इस उत्सव में, बढ़-चढ़कर मतदान करो” लकी गुप्ता ने “युवा शक्ति जब जागेगी, लोकतंत्र की शान बढ़ाएगी,हर युवा जब वोट करेगा, भारत की तस्वीर बनाएगी” सनी शर्मा (जयपुर) ने “जाति-धर्म से ऊपर उठकर, अपने मत का मान करो, स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भय होकर, मतदान का सम्मान करो” धर्मेंद्र सैनी ने “एक वोट की कीमत समझो, लोकतंत्र की यही निशानी है, मतदान हमारा कर्तव्य है, यही देश की जिम्मेदारी है”, कवि कृष्ण कुमार सैनी ने “वोट की चोट से लोकतंत्र की नींव मजबूत बनानी है, नौ और ग्यारह सितंबर को मतदान की अलख जगानी है।” अशोक बैरवा ने मैं भारत हूं भारत मेरा है। लोकतंत्र की आत्मा मतदान जैसे परमात्मा गीत सुनाया। इस अवसर पर बत्ती लाल मीणा, कालू लाल मीणा, राजेश शर्मा, चेतन महावर, रेखा राजोरिया उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement