Advertisement
जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

भारतीय उपभोक्ता परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव निरंजन द्विवेदी ने बैठक में राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन सहित उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी विभिन्न सूचनाओं के प्रभावी प्रचार प्रसार पर बल देते हुए उपभोक्ताओं में जागरूकता लाने व राहत हेतु विभाग स्तर पर अभियान संचालित करने पर जोर दिया ।
उन्होंने प्रावधानों के अनुसार टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं को उपभोक्ता हित में प्रभावी बनाने, आरजीएचएस सुविधा के तहत दवाइयां उपलब्ध करवाने, विभिन्न पर्यटक केंद्रों पर उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने आदि सुझाव दिए ।
बैठक में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य दीपक ने गोविंद गुरु विश्वविद्यालय के माध्यम से उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित जागरूकता का संचार करने और विशेष अभियान के माध्यम से क्षेत्र में उपभोक्ता आंदोलन के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने उपभोक्ता मंचों के महत्वपूर्ण फेसलों की सूचनाओं के प्रभावी प्रचार प्रसार पर भी जोर दिया।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक खेताराम मेघवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता के संचार एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का सुझाव दिया। उज्ज्वला योजना के समन्वयक दीपांकर पारेख ने गैस एजेंसी से संबंधित बुकिंग व्यवस्थाओं व अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला ।
एलएमओ मनाली भट्ट ने एमआरपी से अधिक राशि की वसूली से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया l एफएसओ शशिकांत शर्मा ने खाद्य पदार्थों से जुड़ी तकनीकी सुचना देते हुए सैंपलिंग व अन्य विषयों की जानकारी दी । उमेदमल टेलर ने महात्मा गांधी अस्पताल में हेल्प डेस्क स्थापित करने का सुझाव दिया ।
इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव द्वारा परिषद प्रतिनिधियों के लिए दिए गए संदेश में जिले में उपभोक्ता जागरूकता का संचार करने के साथ ही उपभोक्ता समस्याओं के समयबद्ध प्रभावी समाधान करने विभागीय अधिकारियों को पाबंद किया गया।
डॉ. यादव ने भ्रामक सूचनाओं को लेकर विभागीय स्तर पर सही सूचनाओं का समय पर प्रसारण करने पर जोर दिया। डॉ . यादव ने उपभोक्ता जागरूकता के लिए शिक्षा विभाग स्तर पर साहित्य निर्माण एवं वितरण के साथी डिजिटल माध्यमों में भी उपयोगी सूचनाओं को प्रसारित करने पर जोर दिया ।
अंत में प्रवर्तन अधिकारी मणि खींची ने आभार व्यक्त किया ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


