...तो इसलिए मंगाना पड़ा पुलिस को हाईवे पर ग्राइंडर
khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 09:47 AM (IST)
दौसा। जयपुर-आगरा हाईवे पर वाहनों की दुर्घटना होना आम बात है। यहां तमाम सुरक्षा के दावों के बाद भी प्रतिदिन कई दुर्घटनाएं होती है। एक हादसा शुक्रवार को भी हुआ। हादसा इतना अजीबो-गरीब था कि पुलिस को ग्राइंडर उपकरण की मदद लेनी पड़ी। जानकारी केे अनुसार मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में एक ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रेलर में सवार चालक, खलासी केबिन में फंस गए। इस टक्कर से ट्रक में रखा घी सडक़ पर फैल गया। घी के कारण अन्य वाहनों के फिसलने का भी खतरा बढ़ गया। पुलिस ने बुरी तरह फंसे चालक व हेल्पर को केबिन को ग्राइंडर से कटवा कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों वाहनों के बीच सडक़ पर होने के कारण वहां ट्रेफिक जाम हो गया। हालांकि इस घटना में किसी की भी जान नहीं गई। ट्रक में फंसे चालक-परिचालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शनयह भी पढ़े :राहत की खबर:500,1000 के पुराने नोट 14तक वैध,हाईवे टोल फ्री