So far 60 thousand applications have been received in Sirmour under Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 11, 2026 6:59 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंदिरा गाँधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में सिरमौर में अभी तक 60 हजार आवेदन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जुलाई 2024 2:28 PM (IST)
इंदिरा गाँधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में सिरमौर में अभी तक 60 हजार आवेदन
सिरमौर। इंदिरा गाँधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है जिसके के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपया प्रति महीना दिया जा रहा है। सिरमौर जिले में अभी तक 4128 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। इस योजना के अंतर्गत जिले में अभी तक 60 हजार आवेदन आ चुके हैं। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बतायाकि प्रदेश सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत आवेदन लिए जा रहे हैं और अभी तक 60 हजार आवेदन आ चुके हैं। विभाग सभी आवेदनों को पात्रता के अनुसार ले रहा है और ये सब सरकार को भेजे जा रहे हैं। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बताया कि योजना की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं हुई है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। योजना का लाभ उठाएं। योजना को लेकर जिला में बहुत उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement