उदयपुर । स्मार्ट सिटी उदयपुर में बढ़ते ट्राफिक दबाव को कम करने के लिए अब सूरजपोल के बाद देहलीगेट चौराहे को भी बिना बत्ती का चौराहा बनाया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों में माना जाने वाला देहलीगेट चौराहे से गुजरने के लिए अब एक पल भी रुकना नहीं पड़ेगा । चौराहे पर 6 सडक़े आकर मिलती है, और यातायात नियमो के अनुसार एक चौराहे पर चार से ज्यादा बत्तियां नहीं लगाई जा सकती।
ऐसे में यातायात व्यवस्था में सुधार और इन मार्गो पर यातायात दबाव को कम करने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस ने इस चौराहे को बिना बत्ती का चौराहा बना दिया है। इससे पहले स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड, नगर निगम और ट्राफिक पुलिस ने मिलकर सूरजपोल चौराहे को बत्ती मुक्त करते हुए बदलाव किये थे, जिससे यातायात दबाव में काफी कमी हुई थी। सूरजपोल चौराहे पर बदलाव के सफल होने के बाद अब देलीगेट पर यह बदलाव किया गया है। इस व्यवस्था से चौराहे से गुजरने वाले वाहनचालको को सिंगल लाइट के लिए रुकना भी नहीं पड़ेगा। अनवरत चलते वाहनों से इस चौराहे पर मिल रही शास्त्री सर्कल रोड, कलेक्ट्रेड रोड, बापू बाज़ार, मंडी रोड, सूरजपोल मार्ग और अश्विनी बाज़ार रोड पर यातायात दबाव कम हुआ है। स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर्स ने बताया की आने वाले समय में शहर के ओर भी चौराहो को बत्ती मुक्त करने की व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है, जल्द ही इस तरह की यातायात व्यवस्था सभी चौराहों पर लागु होने के बाद पुरे शहर के ट्राफिक दबाव पर नियंत्रण किया सा सकेगा।