smack smuggler woman arrested in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 29, 2023 1:45 am
Location
Advertisement

उप्र : एक और स्मैक तस्कर महिला गिरफ्तार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 11:32 AM (IST)
उप्र : एक और स्मैक तस्कर महिला गिरफ्तार
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक और स्मैक तस्कर महिला को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया।

नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कालवनगंज पुलिस चौकी की प्रभारी उपनिरीक्षक शालिनी सिंह भदौरिया ने सिपाहियों के साथ गुरुवार को मुक्तिधाम के दरवाजे के पास से एक महिला और उसके सहयोगी पुरुष को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें महिला के पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम गीता पत्नी राजाभइया निषाद और पुरुष ने अपना नाम गट्टी निषाद निवासी क्योटरा कोतवाली, बांदा शहर बताया है।

बरामद स्मैक की बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला और पुरुष ने पुलिस हिरासत में काफी समय से स्मैक का धंधा और उसकी तस्करी करना स्वीकार किया है। दोनों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इसके कुछ दिन पूर्व बबेरू पुलिस ने सौ ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement