Six held at Mumbai airport with 12 kg gold worth Rs 5.38 crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:56 am
Location
Advertisement

मुंबई एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ रुपये का 12 किलो सोना ले जाते 6 यात्री गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 11 सितम्बर 2022 11:35 AM (IST)
मुंबई एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ रुपये का 12 किलो सोना ले जाते 6 यात्री गिरफ्तार
मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने सोने की तस्करी के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है, जिनकी कीमत 5.38 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। सोने की तस्करी के आरोप में एक सूडान का नागरिक भी शामिल है।

अधिकारी ने कहा, "मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स के अधिकारियों ने सूडानी यात्री द्वारा पहने गई डिजाइनर बेल्ट से 5.38 करोड़ रुपये मूल्य का 12 किलोग्राम सोना जब्त किया। कुछ यात्रियों ने उसके भागने में मदद करने के लिए हंगामा किया, लेकिन वक्त रहते इस पर काबू पा लिया गया। हमने 6 लोगों को हिरासत में लिया है।"

अधिकारी ने बताया कि माल को गुप्त रूप से एयरपोर्ट से निकालने के इरादे से आरोपी ने रेड चैनल पर 12 किलो वजनी उक्त बरामद सोने को अधिकारियों के सामने पेश नहीं किया।

अधिकारी ने कहा, "इसलिए, उस बरामद माल को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया। हमने इस संबंध में सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया है।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement