सीतापुर: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, ड्रोन से निगरानी के निर्देश

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जुम्मे की नमाज के दौरान प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
प्रशासन पूरी तरह सतर्क
सीतापुर प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि जिले में शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है ताकि सभी नागरिक निर्भय होकर अपने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सीतापुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



