sirmaur news : Fifth accused arrested in fake cheque of three crore rupees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:42 pm
Location
Advertisement

तीन करोड़ के फर्जी चेक लगाने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 दिसम्बर 2017 4:11 PM (IST)
तीन करोड़ के फर्जी चेक लगाने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
सिरमौर। नाहन के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित पंजाब नेशनल बैंक में तीन करोड़ रुपए के फर्जी चेक लगाने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पीएनबी कालाअंब शाखा के मुख्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने 22 नवंबर को थाने में तीन करोड़ रुपए के फर्जी चेक लगाने का मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस ने इस मामले में पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले चार आरोपियों को पुलिस हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने सबसे पहले 24 नवंबर को आरोपी गुरप्रीत निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ के बाद अमरदीप निवासी हरियाणा और धर्मवीर सिंह निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने दो और नाम बताए थे। दो अन्य आरोपी राजेश पांडे व अरशद अहमद हैं। राजेश पांडे दिल्ली डाक विभाग में कार्यरत था, जिसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है और अब अरशद अहमद को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement