Advertisement
सिरमौर भाजपा जिला अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न, धीरज गुप्ता को सौंपी गई कमान

उन्होंने बताया कि भाजपा के संविधान के अनुसार 6 साल बाद दोबारा सदस्यता होती है और उसके बाद बूथ, मंडल एवं जिला की कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। पूरे जिले से मंडल अध्यक्ष और एक प्रतिनिधि चुना गया था और उन्होंने जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया और रविवार को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई।
भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा का संगठन पर्व आखिरी चरण में पहुंच चुका है। संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा के प्रदेश में 74 मंडल थे। इसका विस्तार करते हुए अब 171 भाजपा मंडल बनाए गए हैं। इनमें से 143 मंडलों का गठन कर दिया गया है। प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले है। इनमें से रविवार को नौ जिलों में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए चयन पूरे हो गए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरमौर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




