Sindhi community angry, demands for Amit Baghel arrest raised-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 10, 2025 5:21 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
>
Advertisement

सिन्धी समाज नाराज़, अमित बघेल को गिरफ्तार करो की माँग हुई बुलन्द

khaskhabar.com: सोमवार, 10 नवम्बर 2025 5:35 PM (IST)
सिन्धी समाज नाराज़, अमित बघेल को गिरफ्तार करो की माँग हुई बुलन्द
जोधपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के एक स्थानिय नेता अमित बघेल द्वारा जानबुझकर सिन्धी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी के लिए आपत्तिजन शब्दों का इस्तेमाल करत हुए उन्हें अपमानित किया तथा साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं अग्र समाज के अग्रसेन महाराज पर भी आपतिजनक टिप्पणी कर सम्पूर्ण भारत के सौहार्दपूर्ण वातावरण में वैमनस्यता फैलाने व दंगे भडकाने का कुत्सित प्रयास किया। इसके विरोध में सिन्धु सेना के नेतृत्व में जोधपुर की सभी पंचायतों व सोसायटीयों के 2000 से अधिक समाज बन्धुओं द्वारा आक्रोश रैली निकाल कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया एवं जोधपुर कलेक्टर को इस हेतु ज्ञापन सौंपा गया। सिन्धु सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजय चन्दीरमानी ने बताया कि पूरे देश ही नहीं अपितु पुरे विश्व में यदि कोई समाज शान्ति पूर्वक रहना एवं शान्ति का संदेश देना पसंद करता है तो वह सिन्धी समाज है। ऐसे में हमारे भगवान झूलेलाल जी पर कोई अभद्र टिप्पणी करे तो हमारी भावनाए आहत होना स्वाभाविक हैं, इसलिए आज मजबूरन हमें सड़कों पर उतरना पड़ा है। चन्दीरमानी ने कहा कि हम सिर्फ उसकी गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं होंगे, उसके खिलाफ रासुका लगनी चाहिए, देश में दंगे भडकाने की कोशिश का अपराध उस पर कायम होना चाहिए तथा साथ ही उसकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जाना चाहिए। समाजसेवी अशोक मूलचंदानी ने कहा कि झूलेलाल जी वरूण देवता के अवतार हैं और सनातन धर्म के प्रत्येक अनुष्ठान में उनका कलश स्थापित होता है। हम समझ नहीं पा रहे है कि उसकी मंशा क्या है ? हमें आशंका हो रही है कि कहीं ये उस विदेशी टूलकिट का हिस्सा तो नहीं, जो देश की शांति को भंग करने व देश में अस्थिरता का वातावरण बनाना चाहते हैं।
समाज सेवी प्रभु गंगवानी ने बताया कि सिन्धु सेना के आहवान पर गांधी मैदान में सुबह 10 बजे तक 2000 से अधिक समाजबन्धु एकत्रित हो गए थे, सभी काले वस्त्र पहन कर एवं भगवान झूलेलाल जी की लाल टोपी लगा कर पहूॅंचे। वहां से सभी एक साथ सड़को पर उतरे और आक्रोश रैली जालोरी गेट, सोजती गेट होते हुए कलेक्ट्रेट ऑफिस पहॅूंची, जहां समाज की पंचायतों के सभी अध्यक्षों द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस महाआक्रोश रैली में सिन्धु सेना जोधपुर महानगर, पूज्य सिन्धी हिन्दु पंचायत बासनी, पूज्य सिन्धी हिन्दु पंचायत रातानाड़ा, पूज्य सिन्धी पंचायत शक्तिनगर, पूज्य सिन्धी पंचायत बागर चौक, पूज्य सिन्धी खोडी पंचायत रसाला रोड़, पूज्य सिन्धी पंचायत प्रताप नगर, सिन्धी यूथ वेलफेयर सोसायटी, पूज्य झूलेलाल विकास सोसायटी, झूलेलाल नवयुवक सेवा समिति बासनी, सिन्धी वेलफेयर (आई) सोसायटी - स्विस्, सिन्धी गुरूसंगत दरबार, सिन्धी विधवा सेवा संस्थान, पूज्य झूलेलाल वैशाली टाउनशिप गंगाणा सेवा समिति, त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ, सोजती गेट व्यापार संस्था, श्री राम मार्केट, चारभुजा सोजती गेट व्यापार संस्था, सरदारपुरा बी रोड़ व्यापार संघ, जलजोग व्यापार संघ, सरदारपुरा सी रोड़ व्यापार संघ, जोधपुर वस्त्र व्यापार संघ, गिरदीकोट व्यापार संघ, महामंदिर व्यापार संघ, पावटा व्यापार संध, रसाला रोड़ व्यापार संघ, रामेश्वरी नेहरू मार्केट घण्टाघर एवं समस्त व्यापारी संघ, जोधपुर, झूलेलाल मण्डली सरदारपुरा, बाबा नारूमल मण्डली सोजती गेट, युवा प्रगति स्वयं सेवी संस्था, आलू प्याज लहसुन फल सब्जी थोक विक्रेता संघ भदवासिया मण्डी, श्री श्याम मन्दिर 14 सेक्टर चौ.हा.बोर्ड, टीम सिन्धी प्रीमियर लीग एवं समस्त सिन्धी समाज जोधपुर विभिन्न पंचायतों व सोसायटीयों के पदाधिकारी सदस्य एवं सम्पूर्ण सिन्घी समाज एकत्रित हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement